लालढांग क्षेत्र में पौधारोपण कर हरेला पर्व मनाया

लालढांग
लालढांग क्षेत्र में हरेला पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
गैन्डीखाता के शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा मंडलअध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान व भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से हरेला पर्व पर पौधारोपण कर हरेला पर्व मनाया।
वही श्यामपुर में वन विभाग श्यामपुर के वन क्षेत्राधिकारी महेश शर्मा श्यामपुर के ग्राम प्रधान योगेश चौहान गाजी वाली के ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी द्वारा वन कर्मियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्र में पौधारोपण कर हरेला पर्व को मनाया गया। वन विभाग के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने वृद्ध स्तर पर हरेला पर जगह-जगह अपने अपने घरों के आंगन व विभिन्न विद्यालयों सरकारी संस्थानों व निजी संस्थानों के साथ ही किसानों ने खेत खलियानों में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।

ं ग्राम पंचायत गैन्डीखाता की प्रधान बिस्मिल्लाह ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर हरेला पर्व मनाया
ग्राम पंचायत लाहडपुर की ग्राम प्रधान रूबी सैनी ने गांव के विद्यालय के प्रांगण में ग्रामीणों के साथ हरेला पर्व पर पौधारोपण कर हरेला पर्व मनाया।
लालढांग चमरिया के आनंद बाबा उर्फ आनंद सिंह रावत ने बताया देवभूमि उत्तराखंड में हरेला पर्व मनाया जा रहा है. यह हर साल सावन माह में मनाया जाता है. यह त्योहार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक है, जो हरियाली, फसलों की समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है हरेला शब्द हरियाली से बना है, जो प्रकृति की हरियाली और समृद्धि को दर्शाता हैहरेला पर्व की तैयारी 9 दिन पहले से शुरू हो जाती है. 9 दिन पहले एक टोकरी में जौ, गेहूं, मक्का आदि के बीज को बोया जाता है. फिर दसवें दिन यानी हरेला पर इन्हें काटा जाता है. फिर देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है और हरेला मां पार्वती और भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है।





