Home हरिद्वार न्यूज श्यामपुर पुलिस ने आगामी बकरीद के दृष्टिगत गोष्ठी का किया आयोजन। 

श्यामपुर पुलिस ने आगामी बकरीद के दृष्टिगत गोष्ठी का किया आयोजन। 

0
177
``

श्यामपुर पुलिस ने आगामी ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत गोष्ठी का किया आयोजन। 

 

थाना श्यामपुर पुलिस ने आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकरकानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में पुख्ता तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

 

श्यामपुर (हरिद्वार) 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशनुसार सोमवार को थाना श्यामपुर में सीएलजी सदस्यों, ग्राम सुरक्षा समिति, विशेष पुलिस अधिकारियों, समुदाय विशेष के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा बकरीद का पर्व शांति, भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक है जिसे सौहार्दपूर्वक मनाना चाहिए। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नियंत्रण और गलत सूचना से बचने के लिए आमजन को सजग रहने की आवश्यकता है उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की जानकारी को बिना प्रमाणिकता के सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से न फैलाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस बार कुर्बानी केवल बंद स्थानों पर ही की जा सकेगी। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों या खुले स्थानों में कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे सामाजिक सौहार्द बना रहेगा और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की संवेदनशीलता और सभी समुदायों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

 

बैठक में मौजूद स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, समुदाय विशेष के प्रतिनिधियों तथा ग्राम प्रधानो व समिति सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। गोष्ठी के दौरान पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि बकरीद पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही पुलिस गश्त भी बढ़ायी जायेगी। 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!