मीठीबेरी रोड पर दो गुलदारों से दहशत, युवती ने बचाई कुत्ते की जान
लालढांग / हरिद्वार। मीठीबेरी, लालढांग रोड पर बुधवार रात्रि लगभग 11:40 बजे दो गुलदारों के दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
गुलदारों के दिखने से मात्र 20 मिनट पहले मीठीबेरी लालढांग रोड निवासी शिल्पा रावत किसी शादी समारोह से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में जहां बाद में गुलदार दिखाई दिए, वहीं पर एक आवारा कुत्ता बैठा हुआ था।
शिल्पा को देखते ही वह कुत्ता उनकी स्कूटी के पीछे-पीछे उनके घर तक पहुंच गया। शिल्पा के घर पहुंचने के मात्र 10 मिनट बाद ही उसी रोड पर दो गुलदार आ धमके।
यदि समय रहते शिल्पा वहां न पहुंची होती तो गुलदार इस
कुत्ते को अपना निवाला बना लेते।
अब आलम यह है कि दहशत के मारे वह कुत्ता शिल्पा के घर से जाने का नाम ही नहीं ले रहा है।
शिल्पा रावत ने बताया, “यह ईश्वर का ही चमत्कार है कि ईश्वर ने ठीक समय पर मुझे इस कुत्ते की जान बचाने के लिए भेजा था।”
क्षेत्र में गुलदारों की चहलकदमी से लोगों में
डर बना हुआ है।
मीठीबेरी रोड पर दो गुलदारों से दहशत, युवती ने बचाई कुत्ते की जान
`
`


कुत्ते को अपना निवाला बना लेते।
डर बना हुआ है।