भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरानन्द को खनन लॉटों की अवधि बढ़ाने को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन*
लालढांग हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गैंडीखाता, लालढांग, श्यामपुर और चिड़ियापुर के समस्त क्षेत्रवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, उत्तराखंड को एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि हरिद्वार ग्रामीण में 80% से अधिक लोगों की आजीविका का एकमात्र साधन खनन कार्य है। वर्तमान में वन विकास निगम के कई खनन लॉटों की निर्धारित अवधि समाप्त होने के कारण खनन कार्य बंद पड़ा है, जिससे हजारों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं और निगम के राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित एवं निगम के हित को देखते हुए खनन लॉटों की अवधि तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि स्थानीय लोगों का रोजगार बना रहे।
*ज्ञापन देने वाले में शशि पाल सिंह , विक्रम चौहान, संजय सैनी मौ०सफी लोधा, आजाद पोखरियाल, विनोद पोखरियाल, बंटीसैनी,अनुज कुमार अमित राजेश हरविंदर सिंह, नजाकत अली, अकरम गुर्जर, राजकुमार, सूरज सिंह ,रितेश ,सुरेन्द्र सैनी, जोगेन्द्र सैनी गजेन्द्र सिंह सुभाष कुमार आदि क्षेत्र वासी शामिल थे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरानन्द को खनन लॉटों की अवधि बढ़ाने को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन*
Must Read




