श्यामपुर पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट से चोरी हुआ 35 लाख का ट्रक किया बरामद, दो गिरफ्तार।
श्यामपुर/हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा कस रही हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने चोरी हुए 35 लाख रुपये की कीमत के 12 टायरा ट्रक को 48 घंटे के भीतर बरामद कर दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।
24 अगस्त को माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी हुआ था। इस संबंध में कोतवाली श्यामपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में 31 अगस्त को पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक को गैंडीखाता में गुर्जर बस्ती के पास जंगल में छिपाना बताया। उप निरीक्षक गगन मैठाणी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और झाड़ियों से लाल रंग का 12 टायरा ट्रक बरामद किया। आरोपियों ने नंबर प्लेट हटा दी थी। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 105 के तहत ई-साक्ष्य एप से वीडियोग्राफी कर चेसिस-इंजन नंबर सत्यापित किया।
*गिरफ्तार आरोपी:* (1) शहजाद परवेज (38) निवासी नजीबाबाद, बिजनौर (2) हबीब खाँ (55) निवासी नजीबाबाद, बिजनौर।
*पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उ0नि0 मनोज रावत, उ0नि0 गगन मैठाणी, उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़, हे0का0 शेर सिंह, का0 राहुल देव, का0 संदीप रावत, का0 मनमोहन सैनी, का0 विनीत कुमार व का0 वसीम एसओजी शामिल थे।
श्यामपुर पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट से चोरी हुआ 35 लाख का ट्रक किया बरामद, दो गिरफ्तार।
Must Read





