लालढांग क्षेत्र की मंजूपाल, व हेमा नेगी को मिला नारी शक्ति वंदन सम्मान
हरिद्वार। अमर उजाला समूह द्वारा आयोजित ‘माँ तुझे प्रणाम – नारी शक्ति वंदन’ उत्कृष्ट सम्मान समारोह में हरिद्वार की समाजसेविका हेमा नेगी को सम्मानित किया गया।
आरडब्ल्यू कुंज गैलेक्सी यार्ड द्वारा प्रस्तुत इस भव्य कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज में अलग पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में मंजूपाल, हेमा नेगी को उनके सामाजिक क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए *’नारी शक्ति सम्मान प्रतीक’* प्रदान किया गया।
सम्मान मिलने पर हेमा नेगी व मंजूपाल ने अमर उजाला परिवार और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

आरडब्ल्यू कुंज गैलेक्सी यार्ड द्वारा प्रस्तुत इस भव्य कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज में अलग पहचान बनाई है।