श्यामपुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान 10 मकान मालिकों का काटा चालान।
लालढांग। रविवार को गेंडीखात्ता में अचानक पुलिस की टीम पहुंची तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर दस्तक दी।
किराए के मकान, दुकानें और संदिग्ध ठिकाने व किराएदारों के आधार कार्ड से लेकर किराएनामे तक, पुलिस ने एक-एक कागज बारीकी से जांच की।
सत्यापन महा-अभियान में 170 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया, वहीं नियमों को ठेंगा दिखा रहे 10 मकान मालिकों का पुलिस ने चालान काटकर सबक सिखा दिया।
श्यामपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साफ है – अब बिना सत्यापन के गेंडीखात्ता में रहना आसान नहीं।
Must Read

श्यामपुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान 10 मकान मालिकों का काटा चालान।




