तरूण हिमालय में मिनी मैराथन, अंशुल और अनुष्का अव्वल
हरिद्वार।राष्ट्रीय खेल दिवस पर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज, टिबड़ी में मिनी मैराथन आयोजित हुई। प्रातः 6 बजे शुरू हुई दौड़ शिवलोक-टिबड़ी मार्ग से भेल हॉस्पिटल होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई।
बालक वर्ग में अंशुल तोमर प्रथम और बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम रहीं। ओवरऑल ट्रॉफी उदयगिरी हाउस ने जीती। शिक्षिकाओं नेहा सैनी, लक्ष्मी थापा सहित 5 शिक्षिकाओं ने भी दौड़ लगाकर छात्रों का उत्साह बढ
प्रधानाचार्य टी.सी. भट्ट के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था संभाली। अध्यक्ष गंगादत्त शर्मा व प्रबंधक बलदेव रावत ने विजेताओं को सम्मानित किया।
Must Read






