हाईवे पर कार-मोटरसाइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल

* श्याम पुर/ हरिद्वार*
कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में आज हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और 2 वर्षीय बेटी घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार नागरिकों से सूचना मिली थी कि *4.2 फ्लाई ओवर* पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही *थाना श्यामपुर व चौकी चंडीघाट* का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
जांच में पाया गया कि *बलेनो कार संख्या UK07HL-2188* जो नजीबाबाद से हरिद्वार आ रही थी और *मोटरसाइकिल संख्या UK08AF-0357* जो हरिद्वार से नजीबाबाद जा रही थी, आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार *मुनीर पुत्र आशिक, उम्र 30 वर्ष, निवासी सराय ज्वालापुर, हरिद्वार* को गंभीर चोटें आईं। 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें *मृत घोषित* कर दिया। मुनीर के साथ बाइक पर सवार उनकी पत्नी *इकरा, उम्र 21 वर्ष* और बेटी *अहनिया, उम्र 2 वर्ष* को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का उपचार जारी है।
श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया अग्रिम कार्रवाई के लिए *अ0उ0नि0 रविंद्र गौड़* को पंचायतनामा के साथ जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।





