Home Atulya Sach News लाल ढांग क्षेत्र में पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र में पौधारोपण किया...

लाल ढांग क्षेत्र में पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया

0
160
``

लाल ढंग क्षेत्र में पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिज्ञो व सरकारी विद्यालय गैर सरकारी विद्यालयों आंगनबाड़ी केन्द्रो क्षेत्र की ग्राम पंचायतो  सहित विभिन्न संस्थाओं   द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर गोष्ठी आयोजित कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।

लालढांग मण्डल के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान , उपाध्यक्ष विनोद पोखरियाल , महिला मोर्चा संयोजक श्रीमती शोभा सैनी , उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी , शिक्षक तारा सिंह व वन विभाग द्वारा गैन्डीखाता पंचायत के नौरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय में छात्र एवं छात्राएं व ग्रामीणो के साथ पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान ने बोलते कहा पेड़-पौधे धरती के फेफड़े कहे जाते हैं। पर्यावरण को संतुलित और जीवन को सुरक्षित रखने में इनकी सबसे अहम भूमिका है। पेड़ दिन-रात प्रकाश संश्लेषण क्रिया से कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन छोड़ते हैं। बिना पेड़ों के हम सांस भी नहीं ले पाएंगे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। शिक्षक तारा सिंह ने कहा पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ग्लोबल वार्मिंग कम करते हैं। ये बादलों को आकर्षित कर बारिश करवाने में मदद करते हैं और तापमान को 2-4 डिग्री तक कम रखते हैं। इसलिए जंगल वाले इलाके ज्यादा ठंडे होते हैं।

 

गैण्डीखाता में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही पर्यावरण अनुकूल ईको फ्रेंडली की शपथ दिलाई गई, कार्यक्रम में उप प्रधान श्रीमती राजकुमारी पोखरियाल आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेशमा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौ० सफी लोधा, दिनेश बिष्ट, अब्बी लोधा, यूसुफ ,गनी, नूर जहां सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत लाहाडपुर में पंचायत घर में पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाकर गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण दिवस मनाया गया गोष्ठी में बोलते हुए सुमन पवार ने कहाएक अकेला पेड़ सैकड़ों पक्षियों, कीटों और जानवरों को भोजन व आश्रय देता है। जंगल खत्म होंगे तो कई जीव-जंतु भी लुप्त हो जाएंगे, जिससे पर्यावरण का चक्र बिगड़ जाएगा। पर्यावरण दिवस सिर्फ 5 जून को मनाने से काम नहीं चलेगा। अगर धरती को बचाना है तो हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे बड़ा करना होगा। क्योंकि जब पेड़ रहेगें तभी हम रहेगें पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील सैनी प्रीतम सैनी मनीष कुमार राजू सैनी मुनेश सैनी लक्ष्मी देवी गीता रानी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुमन पंवार भागेश्वरीबिष्ट, सहायिका गीता देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!