नेशन लिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड 5 जून को लालढांग में करेगी पौधारोपण 🌳
हरिद्वार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5जून को नेशन लिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (NUJ) उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई लालढांग क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह का कहना है कि पत्रकार सिर्फ खबर नहीं दिखाते, समाज को दिशा भी देते हैं। प्रकृति की रक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम 5 जून सुबह11 बजे लालढांग क्षेत्र के लाला ओमप्रकाश ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होगा। आम, नीम, जामुन, पीपल और आंवला जैसे छायादार व फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
पौधारोपण कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ स्थानीय पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता विद्यालय के शिक्षक और स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। पौधारोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी भी होगी।
यूनियन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा “कलम के साथ-साथ कुदाल उठाकर हम पर्यावरण बचाने का संदेश देना चाहते हैं। एक पेड़ सौ पुत्र समान होता है। हर पत्रकार कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी रक्षा करे।”
नेशनलिस्ट यूनियनऑफ जर्नलिस्टस् उत्तराखण्ड ने सभी सदस्यों और पर्यावरण प्रेमियों से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण करने की अपील की है।
Must Read



