गैन्डीखाता में आयोजित सात दिवसीय भाषा समर कैंप का हुआ समापन

भाषा समर कैंप में 62छात्रों ने किया प्रतिभाग।
प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
लालढांग
लालढांग क्षेत्र के शहीद मनोज सिंह राजकीय इंटर कॉलेज गैंड़ीखाता के परिसर में आयोजित सात दिवसीय भाषा समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। समर कैंप में कालेज के 62 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एस्ट्रोलॉजी लैब और आई आई टी कानपुर की द्वारा आयोजित समर कैंप में कला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अजय शर्मा, योगेश कुमार, अम्बिका नेगी, सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।




