श्यामपुर पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब सहित तस्कर को दबोचा 

Must Read

श्यामपुर पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर को दबोचा

श्याम पुर/हरिद्वार

श्यामपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार शराब की तस्करी व माफियाओं के विरुद्ध अभियान जारी है ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था आदेश के अनुपालन मे थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था एक टीम को शराब तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।

कोतवाली श्यामपुर पुलिस टीम केअ0उ0नि0 रामाशीष हे0का0 शेर सिंह रावत ने चैकिंग गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई जिसे गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया पूछताछ में उसने अपना नाम रणवीर सिंह36वर्ष पुत्र स्व0 भूपेंद्र सिंह वर्ष निवासी ग्राम कटेबड (हरिद्वार) बताया।

 

कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधि0 मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्यामपुर पुलिस ने चलाकर सत्यापन अभियान काटे चालान 

श्यामपुर पुलिस ने चलाकर सत्यापन अभियान काटे चालान। श्याम पुर/हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन की कार्रवाई...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!