महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना कार्यक्रम हुआ आयोजित।
राकेश नारंग
लालढांग
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में देवभूमि उद्यमिता योजना के एक दिवसीय *अभिविन्यास कार्यक्रम* का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम एवं मुख्य वक्ता श्रीमती सपना नेगी के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य वक्ता का प्राचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ कुलदीप चौधरी ने देवभूमि उद्यमिता योजना के विषय में छात्र -छात्राओं एवं प्राध्यापकों के समक्ष कार्ययोजना के विस्तृत स्वरूप को समझाया उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण वर्तमान में युवा वर्ग उद्यमिता योजना से स्वरोजगार के अवसर होने से पहाड़ से युवाओं के पलायन को रोका जा सकेगा। राज्य व केंद्र सरकार द्वारा युवाओं में उद्यमिता योजना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
मुख्य वक्ता श्रीमती सपना नेगी ने *पी पी टी* के माध्यम से छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया एवं उन्होंने कहा किया आप सकारात्मक सोच से अपने उद्यम की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। वर्तमान समय में सरकारी क्षेत्र में अवसर कम होने के कारण प्रत्येक छात्र छात्रा को आवश्यक है कि वह अपना उद्यम विकसित करें एवं जिससे दूसरों को भी रोज़गार देने के अवसर उत्पन्न हों बिना जोखिम लेने से आप सफल व्यक्ति नहीं बन सकते हो।आपको सकारात्मक सोच के साथ अपना उद्यम को विकसित करना होगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएँ परिश्रम से आगे बढ़ सकते हैं साथ ही यह भी कहा कि उद्यमिता योजना के कार्यक्रम में भाग लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित करके अपने भविष्य सुदृढ़ कर सकते हैं एवं आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य वक्ता द्वारा बी०ए० की छात्रा *कु० कशिश* को उसके स्वरोज़गार उद्यम स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्य क्रम में वरिष्ठ प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ० सुनील कुमार, डॉ अरविन्द वर्मा, डॉ देशराज सिंह, डॉ विनोद उनियाल, डॉ सुनीता बिष्ट, श्री शशिधर उनियाल, श्रीमती पूनम, कुलदीप, सूरज एवं छात्र छात्राओं में छात्र छात्राओं में ,शीतल,सोनम, तनु,विधिता,सोनाली, प्रिया, सानिया परवीन, चित्रा,अपेक्षा, शोभांगिनी,संजना, रिया, पिंकी, दीपा, कंचन, चंचल,हिमानी आदि उपस्थित रहे।
Must Read

महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना कार्यक्रम हुआ आयोजित।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य वक्ता द्वारा बी०ए० की छात्रा *कु० कशिश* को उसके स्वरोज़गार उद्यम स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


