श्यामपुर पुलिस ने हाईवे पर दो बसों की टक्कर में घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर रसिया बाढ़ के पास दो बसों की आमने-सामने की हुई टक्कर ।
श्यामपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया
मंगलवार को देर शाम लगभग -19.40 बजे डायल 112 हरिद्वार से कोतवाली श्यामपुर की एमडीटी पर सूचना प्राप्त हुयी कि रसियाबड के पास हाईवे पर दो बसो की आपस में आमने – सामने की टक्कर हो रखी है जिसमें सवारिया फसी हुयी है , सूचना पर तत्काल मौके पर श्री मान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय व थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे मौके पर प्राइवेट बस व रोडवेज बस देहरादून से बारात को लेकर वापस लौटाकर नागल सोती बिजनौर जा रही थी व रोडबेज बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी की रसियाबड पर आमने –सामने टक्कर होकर दर्घुटनाग्रस्त हो रखी थी तथा बारात की बस में सवार 10-15 व्यक्ति घायल हो गये थे जिनमें से 02 व्यक्ति बस में फंसे हुये थे जिनको पुलिस बल द्वारा बस से बाहर निकालकर तत्काल घायलों व फसे लोगो को निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
यात्रीयो को दूसरी बसो में बैठाकर उनके गंतव्य के लिये रवाना किया गया ।
कोतवाली श्यामपुर के थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया सभी घायलों के परिजनों को सूचित किया जा चुका है । दोनो बसों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया गया है मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चल रही है व कानून व्यवस्था सम्बंधित कोई समस्या नही है घायलों का उपचार चल रहा है।
Must Read




