Home हरिद्वार न्यूज महाविद्यालय में (PMIS) पंजीकरण पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

महाविद्यालय में (PMIS) पंजीकरण पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

0
110
``

महाविद्यालय में (PMIS) पंजीकरण पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

लालढांग

 

राजकीय मॉडल महाविद्यालय, मीठीबेरी में *पी एम आई एस* (PMIS) पोर्टल पर पंजीकरण के संबंध में छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ० सुनील कुमार ने छात्र छात्राओं को पोर्टल के महत्व, इसके लाभ तथा पंजीकरण प्रक्रिया के विषय पर विस्तार से जानकारी दी व *पी एम आई एस* पोर्टल का लाइव डेमो भी दिखाया गया, जिससे वे पंजीकरण की प्रक्रिया को आसानी से समझ सके। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सहायता से उपस्थित छात्र-छात्राओं का मौके पर ही पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया गया।

 

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अर्चना गौतम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रधानमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम से जोड़कर उन्हें विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराना है।

*विश्व स्वास्थ्य दिवस* के उपलक्ष में महाविद्यालय के रेड रिबन के संयोजक डॉ० देशराज सिंह ने विश्व स्वास्थ्य दिवस सभी छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता

कार्य क्रम में प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार, डॉ० आशुतोष, डॉ० अरविंद वर्मा, डॉ० कुलदीप चौधरी डॉ० देशराज सिंह, डॉ० सुनीता बिष्ट, डॉ० विनोद कुमार व छात्र छात्राओं में चंचल, कंचन, मंजू शीतल,शोभांगिनी,आरती,प्रवीण,तनु, सानिया,संजना,पवन, प्रिया जोशी, सोनाली आदि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!