लालढांग के श्री भोला सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रथम सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम हुआ आयोजित
लालढांग
लालढांग के श्री भोला सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर लालढांग में सोमवार को प्रथम सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम मुख्य वक्ता डॉ विनीता दहिया चित्रकला की असिस्टेंट प्रोफेसर व द्वितीय मुख्य वक्ता डॉ दीपिका भट्ट अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर कुंवर प्रभा पी जी कालेज लालढांग।
डॉ विनीता दहिया ने कुटुम्ब प्रबोधन की भारतीय दृष्टि तथा पर्यावरण के सम्बन्ध में भारतीय दर्शन और व्यवहार पर व्याख्यान दिया जबकि डॉ दीपिका भट्ट जी ने भारत के विकास में महिलाओं के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की आचार्या अंजली चौहान द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसमें 15 माताओं को सही उत्तर देने पर पुरस्कृत भी किया गया और आचार्या मीना नेगी द्वारा सभी माताओं को संकल्प करवाया गया। कार्यक्रम में दो विशिष्ट महिलाएं लता नेगी लालढांग (विद्यालय हेतु भूमि दान) एवं शारदा देवी मोहल्लापुरी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आचार्या सीमा जोशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। । भारत की नारी शक्ति जैसे रानी लक्ष्मी बाई, अहिल्या बाई होलकर, गौरा देवी,तीलू रौतेली , दुर्गावती देवी , किरन बेदी के जीवन पर सुन्दर नाटिकाओं का भी विद्यालय की बहिनों द्वारा सुन्दर मंचन किए गए।
कार्यक्रम में सुशीला हतेली, संगीता देवी, डॉ साक्षी बडथ्वाल ,विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनारायण बिज्लवाण, विनोद सैनी, सुभाष सैनी भी उपस्थित रहे।
लालढांग के श्री भोला सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रथम सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम हुआ आयोजित
Must Read