पीली पड़ाव में चला विधिक जागरूकता अभियान मुकेश कुमार ने घर-घर जाकर दी कानूनी अधिकारों की जानकारी,

Must Read

 

 पीली पड़ाव में चला विधिक जागरूकता अभियान मुकेश कुमार ने घर-घर जाकर दी कानूनी अधिकारों की जानकारी,

 लालढांग

मा. उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेंद्र दत्त और माननीय सचिव सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में रविवार को ग्राम पंचायत पीली पड़ाव में “विधिक सेवा प्राधिकरण व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पी.एल.वी./अधिकार मित्र मुकेश कुमार ने मुख्य भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों के घर-घर जाकर विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र, पीड़ित प्रतिकर योजना, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।

मुकेश कुमार ने बताया कि विधिक प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के साथ-साथ विधवा पेंशन, दिव्यांग सहायता, बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा पीड़िता सहायता, नशा मुक्ति परामर्श और वरिष्ठ नागरिक सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों तक पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का समान अधिकार है और विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य यही है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय से वंचित न रहे।

ग्राम प्रधान शशि पाल सिंह झंडवाल, उपप्रधान मनोज उप्रेती सहित ग्रामीणों ने मुकेश कुमार द्वारा चलाए गए इस घर-घर जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण समाज में विधिक जागरूकता बढ़ती है और लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग होते हैं। ग्रामीणों ने विधिक सेवा प्राधिकरण के इस जनहितकारी अभियान के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!