हिंदी एक समृद्ध भाषा है डॉ० सुनीता बिष्ट
लालढांग

राजकीय मॉडल महाविद्यालय, मीठीबेरी( लालढांग ) में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को हिंदी विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ०सुनीता बिष्ट ने कहा हिंदी भाषा के सम्मान को बढ़ाने के लिए आज हम यहां एकत्रित हुए हैं,हिंदी एक समृद्ध भाषा है जो भावनात्मक रूप से सबको एक सूत्र में बांधती है। हिंदी हमारे दिलों की भाषा है जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक संसद से लेकर सड़कों तक और साहित्य से लेकर सिनेमा तक हर जगह संवाद का सबसे बड़ा पुल बनाकर हमारे सामने आती है। हिंदी अपने आप में संपूर्ण है और एक गौरवमय भाषा है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम ने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा पूरे देश में भाषा और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है इस दिन को मनाकर हम अपनी मातृभाषा हिंदी के महत्व को याद करते हैं और इसका सम्मान करते हैं छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ और भाषणों के माध्यम से अपने-अपने विचार व्यक्त किए। काव्य पाठ में प्रथम स्थान कशिश द्वितीय स्थान विधिता तृतीय स्थान विनीता ने प्राप्त किया।वही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधिता द्वितीय स्थान विनीता तृतीय स्थान कंचन ने प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजलि ,पूजा, नीतू सोनिया, सोनम, लक्ष्मी, प्रिया ,कशिश कंचन, चंचल ,प्रिया, दीपिका विनीता,सिमरन,हिमानी, सावेज,लवकुछ, मीनाक्षी, दीपा,सानिया, अंजलि, शबनूर, शीतल, यशोदा पिंकी ,सोनम, अपेक्षा, चित्रा सैनी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रही।




