हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जीकीगरिमामयी उपस्थिति हुआ नर्सिंग भवन का भूमिपूजन

हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जीकी गरिमामयी उपस्थिति में श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल में नर्सिंग कॉलेज भवन का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न।
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे किनारे स्थित सजनपुरपीली में श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल में नर्सिंग कॉलेज भवन का भूमि पूजन, निशुल्क चिकित्सा शिविर में 740 मरीजों ने लिया लाभ गुरूवार को गांधी जयंती के अवसर पर श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल परिसर में नवनिर्मित होने वाले नर्सिंग कॉलेज के भवन का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया गया।
श्री ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल के(पीआरओ) प्रशांत कुमार ने बताया इस अवसर पर हॉस्पिटल के परिसर में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, खून की सभी आवश्यक जाँचें एवं दवाइयाँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 740 मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से संत श्री बालक दास जी महाराज, श्री देव दास जी महाराज, श्री हठ योगी जी, श्री विष्णु दास जी महाराज सहित अनेक सम्मानित महामंडलेश्वर उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सीएमओ आर. के. सिंह, श्रीमती मीरा रावत, श्री वीरेन्द्र सिंह रावत, बृज मोहन पोखरियाल, संजय सैनी,मन्नालोधा, विक्रम चौहान, सरिता अमोली, कमलेश द्विवेदी, आजाद पोखरियाल,अजय चौधरी, बाबुलाल गुप्ता तथा अस्पताल के सभी ट्रस्टीगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।







