हरिद्वार पुलिसने खोए हुए 32 मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल। 

Must Read

हरिद्वार पुलिसने खोए हुए 32 मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल।

मोबाइल स्वामीयों ने अपने खोए हुए मोबाइल मिल जाने पर हरिद्वार पुलिस का जताया आभार

 

हरिद्वार पुलिस ने खोए हुए मोबाइल स्वामियों को दिया दीपावली का स्पेशल गिफ्ट, दिवाली से पहले 32 मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल, हरिद्वार पुलिस ने नवरात्रि में भी लौटाए थे 70 फोन*

 

*ऑपरेशन रिकवरी के तहत

हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*

 

*एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाले लगभग 32 खोए फोन

 

*खोए मोबाइल मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों के चेहरे की लौटाई रौनक़*

 

*₹8 लाख से अधिक कीमती कुल 32 मोबाइल किए बरामद*

 

*खोए मोबाइल तलाशने में मददगार साबित हो रहा CEIR पोर्टल*

 

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 32 मोबाइल फोन की रिकवरी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में से कुछ फोन बाहरी राज्यो से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो आदि के तथा कुछ फोन स्थानीय निवासियो के हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹ 8 लाख से अधिक आंकी गई।

 

अपने खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके पीडितो के चेहरो पर थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा अपने अथक प्रयासो से मुस्कान लायी गयी जिसपर जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा की गयी।

 

नोट- हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हे कोई लावारिश मोबाइल फोन मिलता है तो उक्त मोबाइल को तत्काल अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी में जमा करा दें।

 

*पुलिस टीम*

1-ASP निशा यादव IPS

2-ASP जितेंद्र चौधरी IPS

3-थानाध्यक्ष नितेश शर्मा

4-हे0का0 विवेक यादव

5-हे0का0 देवेन्द्र चौधरी

6-म0का0 निधि

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!