सीओ सीटी ने थाना श्यामपुर का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण 

Must Read

सीओ सीटी ने थाना श्यामपुर का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण 

श्यामपुर

थाना श्यामपुर का सीओ सिटी श्री शिशुपाल सिंह नेगी ने गुरुवार को थाना श्यामपुर पहुंचकर उनके द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना पहुचने पर सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा सशस्त्र सलामी देकर उनका अभिवादन किया गया उनके द्वारा सलामी गार्द मे नियुक्त कार्मिको का बारीकी से निरीक्षण किया गया सभी कर्मचारियों का टर्न आउट उच्च कोटि का पाया गया ।

तत्पश्चात थाना पर मौजूद आर्म्स एम्युनेशन व अन्य सरकारी सम्पति का जीपी लिस्ट के अनुसार बारीकी से निरीक्षण किया गया थाना पर उपलब्ध हथियारो को पुलिस कर्मियों से खुलवाया एवं जुडाया गया उपलब्ध क्राइम किट बाक्स का अनिवार्य रूप से आपराधिक घटनाओ मे प्रयुक्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया थाना अभिलेखों के रख-रखाव व प्रविष्टियों की बारीकी से जांच की गयी लम्बित प्रकरणो की जांच तत्काल पूर्ण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये एवं अभिलेखो की प्रविष्टियां अपडेट रखे जाने हेतु कार्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया।

वर्तमान मे प्रचिलित विभिन्न पोर्टलो पर प्राप्त शिकायतो का समयवधि के भीतर निस्तारण किये जाने हेतु समस्त जांचकर्ताओ/विवेचको को निर्देशित किया गया।

थाना श्यामपुर के मालगृह का निरीक्षण करने पर माल मुकदमाती वर्षवार कालमो मे रखे गये है।मालगृह मे माल मुकदमाती सुव्यवस्थित रूप से रखे गये रख-रखाव उच्चकोटी का पाया गया माल मुकदमाती रजिस्ट्रर मे सभी प्रविष्टिया अपडेट पायी गयी।

महोदय द्वारा निर्देशित किया गया 112 की सूचना प्राप्त होने पर रिस्पांस टाइम का विशेष ध्यान रखें समय पर पहुंचने से हम एक छोटी सी घटना को बड़ा होने से रोक सकते हैं। लिहाज 112 का रिस्पांस टाईम तीव्र रखे जाने हेतु निर्दशित किया गया। रात्रि डयूटी मे जाने वाले प्रत्येक कार्मिक को अनिवार्य रूप से सशष्त्र डूयटी पर भेजा जाये डयूटी के दौरान कोई भी कार्मिक मादक पदार्थ का सेवन न करे डयूटी पूर्ण निष्टा व जिम्मेदारीपूर्वक सम्पादित करे।

 

 

महोदय द्वारा थानाध्यक्ष श्यामपुर को निर्देशित किया गया कि मेस में खाने की गुणवत्ता उच्च कोटि की बनाए रखें । उच्च अधिकारियों द्वारा निर्गत दिशा निर्देश का समय से अनुपालन करें थाना पर उपलब्धता के अनुसार पीटी व्यायाम ड्रिल आदि करवाते रहे ।***स्वस्थ शरीर स्वस्थ राष्ट्र को जन्म देता है कर्मचारियों की फिटनेस का विशेष ध्यान रखें टर्न आउट उच्चकोटि का रखे के डयूटी के दौरान निर्धारित वर्धी धारण करे।

 

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष श्यामपुर मनोज शर्मा व श्यामपुर थाने के पुलिस ऑफिसर व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!