सिडकुल पुलिस ने 13.93 ग्राम अवैध स्मैक केसाथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार।
हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद के सभी SHO/SO को निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के क्रम में थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया ।
गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त आदेश के क्रम मे एक अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आकाश पुत्र लाल निवासी टांडा भागमल लक्सर जनपद हरिद्वार हाल पता सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के पास से 07.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की व मिंटू पुत्र महावीर निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के पास से 06.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की थाना सिडकुल पुलिस टीम के उप निरीक्षक अनिल बिष्ट SI इंद्रजीत राणाहे0का० सुनील सैनी का0 प्रदीप कुमार द्वारा थाना क्षेत्र केअलग-अलग स्थानों से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।
Must Read

सिडकुल पुलिस ने 13.93 ग्राम अवैध स्मैक केसाथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार। 




