सिडकुल पुलिस ने हुड़दंग करने वाले 10 हुडदंगियों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार
सिडकुल थाना क्षेत्र में 10 व्यक्तियो द्वारा रास्ते सड़क सरेआम पर हो हल्ला व हुड़दंग बाजी कर रहे थे जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था कुछ लोगों द्वारा उक्त व्यक्तियों का विरोध भी किया जा रहा था राहगीरों में आम जन में काफी रोष व्याप्त था सूचना पर थाना सिडकुल के उप निरीक्षक अनिल बिष्ट कांस्टेबल कुलदीप डिमरी PRD राकेश कुमाार पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर समझााय बुझाया गया किंतु नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर सिडकुल थाने लाया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अंकुर सैनी , सुमित ,मोहित सैनी , निखिल दीपक शर्मा , केशव शर्मा, गौरव शर्मा ,अजय कुमार, दीपक शर्मा, नन्द लाल बताया

सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया गिरफ्तार 10 हुडदंगियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।




