सिडकुल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार। 

Must Read

कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने किया बड़ा भंडांफोड़*

 

सिडकुल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

*मोबाईल रिपेरिंग दुकान की आड़ में बिजनौर निवासी युवक बना रहा था फर्जी दस्तावेज*

 

 

*मौके से फर्जी आधारा कार्ड, फर्जी मार्कशीट व इलेक्ट्रोनिक उपकरण सहित अन्य दस्तावेज बरामद*

हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सत्यापन एवं सघन चैकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।

 

अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा 22फरवरी को एक ऐसे मोबाईल रिपेरिंग की दुकान का भंडांफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है जहां आरोपी युवक इलेक्ट्रानिक उपकरण के सहारे फर्जी आधार कार्ड/फर्जी मार्कशीट अन्य कुटरचित दस्तावेज बनाकर फायदा कमा रहा था।

 

संयुक्त टीम ने सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान थाना सिडकुल क्षेत्र में पिपलेश्वर मन्दिर के पास रावली महदूद में मोबाईल रिपेरिंग की दुकान में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधारा कार्ड/मार्कशीट व अन्य दस्तावेज बनाता हुआ पाया गया।पूछताछ में आरोपी व्यक्ति द्वारा अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार बताया तथा फर्जी आधार कार्ड/फर्जी मार्कशीट व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेज बनाने की जानकारी दी। आरोपी द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों के सम्बन्ध में बताया कि जो लोग सिडकुल में नौकरी करने बाहरी राज्यों से आते है उनको उत्तराखण्ड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता होने पर मै किसी भी आधार कार्ड मे नाम पता चेंज व उम्र कम ज्यादा कर व प्रिंट निकालकर कस्टमर को दे देता हूँ।

 

आरोपी पुनीत कुमार की दुकान की तलाशी से 04 नग आधार कार्ड (02 कूटरचित), 09 हाईस्कूल अंकतालिकायें कूटरचित छायाप्रतिंया बरामद हुयी है पुलिस नेलैपटाप लैपटाप चार्जर, 1 कलर प्रिंटर स्कैनर1 की-बोर्ड कब्जे में लेकर आरिपो को गिरफ्तार कर थाना सिडकुल लाया गया

 

थाना सिडकुल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

 

थाना सिडकुल पुलिस टीम में

सिडकुलथानाध्यक्ष नितेश शर्मा व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर,उ0नि0 बबलू चौहान,अ0उ0नि0 संजय चौहान, हे0का0 जितेन्द्र मलिकहे0का0 देशराज,का0 गजेन्द्र प्रसाद, का0 मुकेश, शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्यामपुर पुलिस ने सट्टे के आरोपी को नगदी सट्टा डायरी पैन सहित दबोचा। 

श्यामपुर पुलिस ने सट्टे के आरोपी को नगदी सट्टा डायरी पैन सहित दबोचा। लालढांग   कोतवाली श्यामपुर पुलिस चौकी लालढांग को विगत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!