सिडकुल पुलिस ने पाँच हजार के ईनामी भगोड़े को गाजियाबाद से दबोचा
*फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद के नाम पर ₹15 लाख की धोखाधड़ी का है आरोप
हरिद्वार
थाना सिडकुल पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी के इनामी आरोपी को दबोच लिया है।
फोरेक्स ट्रेडिंग और सेर्मस की खरीद-फरोख्त के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। शिकायतकर्ता राकेश कुमार की शिकायत पर वर्ष 2024 में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल, निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट, शाहपुर बम्हेटा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
अपराधी ने ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही विवेचक ने न्यायालय से गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट हासिल किया।
पुलिस की निरंतर छापेमारी, मुखबिर तंत्र की मदद और टीम वर्क से सफलता मिली। थाना सिडकुल की टीम ने थाना वेव सिटी, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से आरोपी मोहित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा (थाना सिडकुल), वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, अपर उप निरीक्षक सुभाष रावत, हेड कांस्टेबल आफताब शामिल रहे




