श्री गुरुद्वारा संत सागर बाऊली साहिब  में गुरु नानक देव जी का 556वाॅं गुरुपर्व धूमधाम से मनाया। 

Must Read

श्री गुरुद्वारा संत सागर बाऊली साहिब  में गुरु नानक देव जी का 556वाॅं गुरुपर्व धूमधाम से मनाया।

लालढांग

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे स्थित गैन्डीखाता में बुधवार को श्री गुरुद्वारा संत सागर बाऊली साहिब में गुरु नानक देव जी की 556वे गुरुपर्व के अवसर पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या मे सिख श्रद्धालुओ ने शब्द कीर्तन और कथा विचार का अनुश्रण किया। तीन दिन तक चले अखंड पाठ के भोग के उपरान्त हजूरी रागी ज्ञानी गुरमीत सिंह के जत्थे ने गुरुबाणी कीर्तन द्वारा संगतो की निहाल किया। संगतो को लंगर भी लगाया गया।

प्रबंधक समिति के प्रचारक सरदार चंचल सिंह ने सभी श्रद्धालुओ को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सर्व धर्मों को एक सूत्र में बाँध कर मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। छूआ छूत, छोटा बड़ा को एकता के साथ एक पंगत मे जोड़ा।

इस अवसर पर स०अमरजीत् सिंह, बाबा परमजीत सिंह, चरणजीत सिंह,स० श्रवण सिंह, करम सिंह , गुरविंदर सिंह, सहित भारी संख्या मे श्रद्धालू उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!