श्यामपुर में विश्व मानवाधिकार दिवस पर में विधिक साक्षरता शिविर हुआआयोजित
श्यामपुर
विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, शिविर में छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों और संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में पीएलवी/अधिकार मित्र मुकेश कुमार ने बच्चों, महिलाओं और वंचित वर्ग से जुड़े विशेष अधिकारों, उनके संरक्षण संबंधी प्रावधानों तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर जानकारी दी।
शिविर का आयोजन मा. उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को मानवाधिकारों के सम्मान और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेंद्र लाल, प्रवक्ता उपेंद्र कुमार, दिवाकर प्रसाद, राजेश राय, विजेंद्र सिंह, स०अ० लक्ष्मी, चमोली, पूजा चंदोला, नितिन देव, रमेश चंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Must Read