श्यामपुर पुलिस ने  6 बेहरुपी बाबा भेषधारियों कोआप्रेशन कालनेमी” अभियान के तहत किया गिरफ्तार।

Must Read

श्यामपुर पुलिस ने  6 बेहरुपी बाबा भेषधारियों कोआप्रेशन कालनेमी” अभियान के तहत किया गिरफ्तार। 

श्यामपुर

श्यामपुर पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर श्यामपुर पुलिस ने शनिवार को नमामि गंगेघाट चण्ड़ीघाट, लालढांग बाजार, में चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबा/साधु का भेष धारण कर सार्वजनिक स्थानों में आने-जाने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को रोककर उन्हें तन्त्र- मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलायें दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। जिससे उक्त स्थानो पर काफी भीड़-भाड़ उत्पन्न होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के कारनामो से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों/ यात्रियों के भड़कने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा नमामि गंगे घाट चण्ड़ीघाट से 05 व लालढांग बाजार से 01 बेहरुपी बाबाओं को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया। पूछताछ में उन्होंने ने अपना नाम1कालीचरण उर्फ शीतला प्रसाद पु्त्र गुरुबख्स निवासी अयोध्या हाल पता -चण्डीघाट उम्र-70 वर्ष 2लक्ष्मी कान्त शर्मा पुत्र रामकृष्ण शर्मा निवासी श्मशान घाट चण्डीघाट उम्र-78 वर्ष 3 सन्तकुंज बिहारी पुत्र प्रभु सिंह निवासी देहरादून हाल पता चण्डीघाट उम्र-34 वर्ष 4.योगेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी चण्डीघाट उम्र-52 वर्ष 5.साठन पुत्र पाल निवासी घोसिपुरा धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र-25 वर्ष 6.निविर हाजरिका पुत्र प्रभा हाजरिका निवासी सरबन्धा पथ रुपनगर असोम उम्र-54 वर्ष बताया। 

 

 

    श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार 6बहरूपिये बाबाओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। 

हरिद्वार पुलिस ने झपट्टामार तीन आरोपीयों को चोरी के 6 मोबाइल सहित दबोचा। हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!