श्यामपुर पुलिस ने 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब सहित युवक को किया गिरफ्तार
श्याम पुर
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कडे निर्देश निर्गत किये गये थे जिसके क्रम में 18नवम्बर को श्यामपुर पुलिस के का0 अनिल रावत का0 सन्दीप सिंह पुण्डिर द्वारा नियमित चैकिंग व गस्त के दौरान माजरा बस्ती चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत शराब बेचते हुए प्रीतम सिंह पुत्र रामसिंह निवासी माजरा बस्ती चण्डीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र-19 वर्ष को 40 टेट्रा पाउच माल्टा देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना श्याम पुर लाया गया है ।
श्यामपुरथानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी एक्ट मेंअभियोग पंजीकृत किया गया है। श्यामपुर पुलिस का अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्धअभियान लगातार जारी है
Must Read




