-
श्यामपुर पुलिस ने 05 ली० अवैध कच्ची शराब के साथ
एक को किया गिरफ्तार
श्यामपुर
श्यामपुर थाना पुलिस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्धारा *ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025* के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफिया व सटोरियो के विरुद्ध टास्क दिया गया। थाना श्यामपुर पुलिस केहे0का0 रामाशीष यादव का0 सिद्धार्थ कुमार ने शुक्र वार को मुखबिर की सूचना पर ध्यान सिंह पुत्र श्री सोहन सिंह निवासी ग्राम चमरिया थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार के पास से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की बरामदगी के आधार पर ध्यान सिंह को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया ।जिसके विरुद्ध थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




