श्यामपुर पुलिस ने लडडू गैंग के लीडर सहित कुल दो सदस्य किये गिरफ्तार
लालढांग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त अपराधियो को चिन्हित कर साल के आरम्भ में ही उन पर नकेल कसकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था निर्देशों के पालन मे हरिद्वार नगर क्षेत्र में गैग बनाकर मादक पदार्थो (स्मैक,चरस,गांजा आदि) की तस्करी हेतु संगठित गिरोह बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शिवा उर्फ लडडू गैंग के कुल 03 सदस्यो के विरूद्ध थाना श्यामपुर में एक जनवरी (नववर्ष)पर विभिन्न धाराओं में गैंगस्टर अधि0 पंजीकृत किया गया था।
उच्चाधिकारीयो के दिशा निर्देश पर थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तीनों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दी गई।
शुक्र वार को व0उ0नि0 मनोज रावत का0 राहुल देव ने सटीक जानकारी पर शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर हरिद्वार (गैंग लीड़र) को उसके मकान कांगडी श्यामपुर से अ0उ0नि0 मौ0 इरशाद हे0का0 शेर सिह ने मदन शर्मा पुत्र सुखवीर निवासी हरिपुरकलां थाना रायवाला जनपद देहरादून को उसके मकान हरीपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून से गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया।
श्यामपुरथानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनों अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गैंग के तीसरे सदस्य की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम व मुखबीर एवं सर्विलांस टीम को एक्टिव किया गया।
Must Read




