श्यामपुर पुलिस ने पांच युवाओं को हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर सिखाया सबक
श्याम पुर/हरिद्वार
कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार* के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था कायम रखते हुए आम जनमानस को सुरक्षा/शान्ति मुहैया कराने के अनुपालन में प्रभावी सर्तक दृष्टि/गश्त किये जाने के निर्देश केपालन में प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर मनोहर भंडारी द्वारा बुधवार को कोतवाली श्यामपुर के ग्राम कांगड़ी में लोगों की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए श्यामपुर पुलिस टीम गठन कर मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली श्यामपुर पुलिस टीम केव0उ0नि0 मनोज रावत हे0का0 बृजमोहन सिंह का0 सन्दीप पुण्ड़ीर ने पांच युवाओं को हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था भंग कर उत्पाद मचा रहे पांचवें युवाओं को गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया पूछताछ में उन्होंने अपना नामनितिन शर्मा 21 वर्ष पुत्र श्री राकेश शर्मा नि0 कांगड़ी हरिद्वार,अतुल राणा20 वर्ष पुत्र श्री शीशपाल राणा नि0 ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली)हरिद्वार , अर्जुन शर्मा22 वर्ष पुत्र श्री प्रदीप शर्मा नि0 ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली) हरिद्वार, लक्की रावत23 पुत्र श्री रमेश रावत नि0 ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली) हरिद्वार, निखिल शर्मा 22 वर्षपुत्र श्री प्रदीप शर्मा नि0 ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली) हरिद्वार, बताया। कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधिनियम के तहत पांचो के विरुद्ध कार्रवाई की गई कोतवाली श्यामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से उत्पाद मचाकर हुड़दंग करने वाले हुड़दंगियों में हड़कंप मचा हुआ है वही अमन पसंद है क्षेत्रीय लोगों ने कोतवाली श्यामपुर पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की है।
कोतवाली श्यामपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया हुडदंग कर उत्पात मचाकर क्षेत्र की शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 05 हुडदंगियों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उचित हिदायत दी गई।
Must Read




