श्यामपुर पुलिस ने नमामि गंगे घाट पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का किया आयोजन
श्यामपुर पुलिस व जनप्रतिनिधियों व छात्रों ने रन फॉर यूनिटी में निभायी भागीदारी
लालढांग
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्यामपुर पुलिस ने नमामि गंगे घाट पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्य क्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरानन्द व थानाध्यक्ष श्यामपुर ने रन फॉर यूनिटी दौड को हरी झण्ड़ी दिखाकर किया गया जो नमामि गंगे घाट से रोड़ी बेल वाला तक पहुँची, जहाँ प्रतिभागियों ने देशभक्ति और स्वच्छता का संकल्प लिया।
नमामि गंगे घाट कार्य क्रम के मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतिश्वरानंद, थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रभारी चंडीचौकी नवीन चौहान, एएसआई रणजीत सिंह चौहान, सहित पुलिस बल, एसपीओ और छात्र-छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकायें आदि शामिल रहे।




