श्यामपुर पुलिस ने दो चोरों को मन्दिर से चोरी हुए सामान के साथ किया गिरफ्तार।
लालढांग
कांगड़ी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर मंदिर में हुई चोरी को लेकर सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारी यों ने11 अक्टूबर को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना श्यामपुर में अभियोग पंजीकृत कराया था तहरीर में मंदिर से चोरी हुए मन्दिर में स्थापित नाग फन व अन्य धातु की पूजन सामग्री को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया था। श्यामपुर पुलिस द्वारा मुकदमा अज्ञात में दर्ज कर चोरो की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया क्योंकि मामला धार्मिक आस्था से सम्बन्धित था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा- निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा थाना स्तर पर अलग- अलग टीमें गठित कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेजों को बारीकी से खंगाला गया 14अक्टूबर (मंगलवार ).को थाना श्यामपुर की पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मुखबीरों तथा सीसीटीवी फुटेजों के सहायता से घटना में शामिल 02 युवकों को मन्दिर से चोरी हुएएक पीली धातु की टूटी हुई नाग फन एक पीली धातु की थाली एक तांबे की धातु का छोटा लोटा सहित चण्ड़ीघाट स्थित गौरीशंकर पार्किंग से गिरफ्तार कर थाना श्यामपुर लाया गया पुलिस पूछताछ उन्होंने अपना नाम दिनेश चौधरी पुत्र श्री किशनपाल चौधरी निवासी दौराला थाना दौराला जनपद मेरठ उ0प्र0, उम्र 28 वर्ष, शाहनूर पुत्र अशफाक निवासी मौहल्ला चौहानान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष बताया।
चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, व0उ0नि0 मनोज रावत, उ0नि0 नवीन सिंह चौहान (विवेचक) का0 अनिल रावत, का0 राहुल देव ,का0 तेजेन्द्र सिंह, शामिल थे।




