वीर बाल दिवस के अवसर पर छोटे साहिबजादो की याद में शब्द कीर्तन का हुआ आयोजन
लालढांग
रविवार को लालढांग क्षेत्र के स्थानीय गुरुद्वारो में सरवंश दानी दशम् गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों और पिता गुरु तेग बहदुर की शहादत का इतिहास सुनाया गया और गाँव टाँटवाला स्थित चार साहिबादे गुरुवारा साहिब और संत सागर साहिब गैंडीखाता में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में सिख श्रद्धालुओ ने सेवा और कीर्तन कथा सुनकर जीवन सफल किया।
दिल्ली से आये मुख्य कथा वाचक भाई लाखन सिंह ने 21 दिसंबर 2025 से सप्ताह भर तक छोटे साहिब जादों की शहादत का इतिहास सुनाया। इस अवसर पर शब्द कीर्तन समारोह का आयोजन किया। शब्द कीर्तन समारोह में मुख्य रुप से सरदार हरपाल सिंह, सरदार चंचल सिंह,सरदार अमरजीत सिंह, रतन भगत जी, मा०चेतराम सिंह, देशराज सिंह आदि क्षेत्रीय सिख संगत सहित विभिन्न समुदाय के लोगों ने पहुंचकर शब्द कीर्तन में प्रति भाग कर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
Must Read