वन विभाग की श्यामपुर रेंज में मनाया गया प्रभाग दिवस
श्यामपुर
हरिद्वार वन प्रभागकी श्यामपुर रेंज में शनिवार को आयोजित प्रभाग दिवस में वन विभाग के अधिकारियों व वन कर्मियों एवं ग्रामीणों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष और आगामी वनाग्नि सीजन पर चर्चा की। प्रभाग दिवस पर बोलते हुए श्यामपुर वन रेंज के उप वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने वन से संबंधित ग्रामीणों को सतर्कता के विषय में बताते हुए उन्होंने वन विभाग से संबंधित सतर्कता और त्वरित सूचना देने की ग्रामीणों से अपील की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान योगेश चौहान सहित ग्रामीणों ने भी वन क्षेत्र की व वन से लगी सीमाओं के रखरखाव में उनकी सुरक्षा आदि के विषय में अपने सुझाव रखे।
Must Read

वन विभाग की श्यामपुर रेंज में मनाया गया प्रभाग दिवस


