लाहरपुर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत की साफ सफाई।
लालढांग
लाहरपुर गांव में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर चलाया स्वच्छता अभियान
मा ० मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में गुरुवार को लालढांग न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम लाहरपुर में स्थानीय लोगों के सौजन्य से स्वच्छता अभियान चलाया गया स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम लाहरपुर पंचायत भवन के प्रांगण में सफाई अभियान चलाकर पंचायत भवन में कूड़ा करकट आदि साफ कर सफाई अभियान की टीम द्वारा गांव की सड़कों व गलियों में हाथों में झाड़ू लेकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ सफाई व स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सैनी, व प्रीतम सैनी, सुशील सैनी, लक्ष्मण सैनी, हिरदेन सैनी, विजय सैनी संजीव सैनी, ऋषिराम आदि मुख्य रूप से शामिल थे
Must Read

लाहरपुर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत की साफ सफाई।


