लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

Must Read

लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारकोटिक संबंधित दवाओं के सुरक्षित रखरखाव, रजिस्टर को सही एवं नियमित रूप से मेंटेन रखने तथा नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता के प्रसार प्रचार को अधिक से अधिक बढ़ावा देना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती व विशिष्ट अतिथि कोतवाली श्यामपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत ने मेडिकल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने और नशे के दुरुपयोग पर रोक लगाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

 

बैठक का संचालन लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। उन्होंने ने सभी मेडिकल संचालकों से अपील की कि वे नारकोटिक दवाओं के रखरखाव एवं अभिलेखों के संधारण में पूर्ण सावधानी बरतें और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. बी.के. विश्वास, गौतम सिंह, अमरनाथ, सत्यम सैनी, गगन कर्णवाल, मनीष , श्रीकांत , गौरव, अरमान अंसारी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गुरुद्वारा साहिब चार साहेबजादे टांटवाला में तीसरे महान गुरमत समागम का हुआ आयोजन   

गुरुद्वारा साहिब चार साहेबजादे टांटवाला में तीसरे महान गुरमत समागम का हुआ आयोजन  देश - विदेश के प्रसिद्ध सिख पंथ...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!