लालढांग क्षेत्र के माऊखाता में आया अजगर वन विभाग ने रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोडा
लालढांग
लालढांग क्षेत्र के चमरिया व माऊखाता गाँव के बीच बरसाती नाला बरसात के दिनों में उफान पर रहता हैं बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के पानी के साथ नाले में अजगर बहकर माऊखाता के पास ही बनी गोशाला के पास किनारे पर लग गया अचानक अजगर देखकर लोगो को डर सताने लगा अजगर को इस तरह आया देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर बताया गया कि ग्राम चमरिया माऊखाता में अजगर आ गया है।
सूचना पर मौके पहुंचे वन टीम के साथ कोटावाली अनुभाग के वन दरोगा हनुमंत प्रसाद द्विवेदी व उनकी टीम के वनआरक्षी सोनू कुमार ,सुनील कुमार,ने बड़ी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को पकड़कर ले गये अजगर को पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग चिड़ियापुर रेंज के वन दरोगा हनुमंत प्रसाद द्विवेदी ने बताया विशाल अजगर को चमरिया क्षेत्र की माऊ खाता से रेस्क्यू कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गयाहै।




