राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने महाविद्यालय का किया भ्रमण। 

Must Read

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने महाविद्यालय मीठीबेरी का किया भ्रमण।

लालढांग

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी हरिद्वार में आज राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ० जयपाल चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद जी ने भ्रमण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम ने दोनों का महाविद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत सम्मान किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं श्री चौहान ने महाविद्यालय में महाविद्यालय कक्षों, पुस्तकालय, कार्यालय तथा छात्रावास आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग की कक्षाएं संचालित करने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में व्यावसायिक कोर्सों एवं परास्नातक कक्षाएं भी जल्दी से जल्दी आरंभ की जायेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय के संपर्क मार्ग का जल्दी से जल्दी निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा।

 

इस अवसर पर प्रो. सतेन्द्र कुमार, श्री आशुतोष मिश्रा,डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविन्द वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट, श्री शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप एवं सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्यामपुर पुलिस ने 42 टेट्रा पैक देशी अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

श्यामपुर पुलिस ने 42 टेट्रा पैक देशी अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार। श्याम पुर/हरिद्वार वरिष्ठपुलिस अधीक्षक...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!