महिला को शादी का झांसा देकर फरार पाँच हजार के आरोपी को श्यामपुर पुलिस ने बाराबंकी से गिरफ्तार किया।

लालढांग
थाना श्यामपुर में पीडिता ने 30 जुलाई को शिकायत दर्ज करायी कि रितेश यादव पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम बहावपुर थाना फतेहपुर कोतवाली जिला बाराबंकी (उ0प्र0) द्वारा पीडिता से प्रेम प्रसंग कर शादी का वादा कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर पीडिता की शिकायत पर थाना श्यामपुर में रितेश यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्यामपुर पुलिसने रितेशयादव की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर पूर्व में कई बार दबिशे डाली गई परन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट प्राप्त कर तथा अभियुक्त पर 5000/- रु0 का ईनाम घोषित हुआ। जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के दिशा – निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार महोदय के पर्यवेक्षण में थाना श्यामपुर पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई। गिरफ्तारी टीम द्वारा सर्विलांस के आधार पर दिनांक 12.09.2025 को ईनामी अपराधी रितेश यादव25वर्ष पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम बहावपुर थाना फतेहपुर कोतवाली जिला बाराबंकी (उ0प्र0) को फतेहपुर बाराबंकी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया
श्यामपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्य वाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।
पुलिस टीम में
मनोज शर्मा थानाध्यक्ष श्यामपुर म0उ0नि0 अंजना चौहान (विवेचक) अ0उ0नि0 रणजीत सिंह चौहान का0 राहुल देवका0 अनिल रावत शामिल थे।




