महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकालेश्वर पर विमल करेगें जलाभिषेक
हरिद्वार से गंगा जल लेकर भोले बाबा का नाम जपते हुए विमल प्रजापति महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकालेश्वर पर करेंगे जलाभिषेक
हरिद्वार
भोले बाबा में अटूट आस्था वाले बाबा के भक्त विमल कुमार प्रजापति फाल्गुन माह की महा शिवरात्रि पर भोले बाबा के उज्जैन महाकालेश्वर पर जलाभिषेक को कलश कांवड में 21 ली०गंगाजल भर कर पद यात्रा पर निकल पड़े हैं।
भोलेबाबा के नाम के दीवाने विमल कुमार प्रजापति ने शनिवार को कावड़ में गंगाजल भरकर हर हर महादेव के नारे लगाकर अपनी पदयात्रा हरिद्वार से उज्जैन के लिए निकल पड़े भोले के मस्त दीवाने विमल भोले ने बताया आज से लगभग 51 दिन बाद 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकालेश्वर पहुंच कर जलाभिषेक करेंगे
भोले कीमत वाले दीवाने विमल कुमार प्रजापति हरिद्वार से महाकालेश्वर उज्जैन की लगभग 9 80 किलोमीटर कलश कावड़ पैदल यात्रा कर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर उज्जैन के महाकालेश्वर बाबा पर जलाभिषेक करेंगे
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के गांव जुनेदपुर धोरेरा के निवासी विमल कुमार प्रजापति ने हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर रविवार को बताया उनकी आस्था भोले बाबा में अटूट जिस आस्था के दम पर भोले बाबा का नाम जपते हुए इससे पहले भी उन्होंने हरिद्वार से कलश कांवड में गंगाजल भरकर भोले बाबा के नाम जपते हुए निर्विघ्नम स्वरूप से यात्राएं संपन्न की हैं जिनमें उनके द्वारा की गई यात्राएं हरिद्वार से उ०प्र० के औरैया जिले के महाकाल देवकलीमंदिर पर हरिद्वार से कलश कावड़ में गंगाजल ले जाकर दो बार बाबा महाकाल का जलाभिषेक जिसकी यात्रा लगभग हरिद्वार से मंदिर तक 600 किलोमीटर एक बार इलाहाबाद संगम से कावड़ में गंगाजल भरकर देवकली मंदिर बाबा महाकाल का जलाभिषेक जिसकी दूरी लगभग 350किलोमीटर की यात्राएँ बाबा भोलेनाथ के नाम से निर्विघ्न रूप से संपन्न कर चुके हैं इस बार उन्होंने बाबा भोलेनाथ का नाम जपते हुए हरिद्वार से उज्जैन महाकालेश्वर की यात्रा पर निकल पड़े हैं15फरवरी2026को महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकालेश्वर पर जलाभिषेक करेंगे।
Must Read

महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकालेश्वर पर विमल करेगें जलाभिषेक


