महाविद्यालय मीठी बेरी का श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण
लालढांग
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठी बेरी (लालढांग) का शुक्र वार को श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा गठित निरीक्षण टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण शैक्षणिक सत्र 2025–26 हेतु महाविद्यालय की अस्थायी संबद्धता के विस्तार के संबंध में किया गया
विश्वविद्यालय के निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं भौतिक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यालय अभिलेखों, परीक्षा परिणाम, छात्र-छात्राओं की सुविधाओं, शिक्षण स्टाफ की उपलब्धता तथा विश्वविद्यालय एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई।निरीक्षण के समय महाविद्यालय प्रशासन द्वारा निरीक्षण दल को समस्त आवश्यक अभिलेख, दस्तावेज़ एवं अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन व्यवस्था एवं शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने हेतु किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया।
निरीक्षण टीम में प्रो. मुक्तिनाथ यादव , प्रो. पंकज पांडेय, प्रो. नीलू कुमारी तथा पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आलोक तोमर शामिल रहे।
इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना गौतम प्रो. सतेन्द्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविन्द वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. विनोद कुमार उनियाल, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट, शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप एवं सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय मीठी बेरी का श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण
Must Read

महाविद्यालय मीठी बेरी का श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण


