महाविद्यालय मीठीबेरी में पूर्व छात्र परिषद का हुआ गठन

Must Read

 

महाविद्यालय मीठीबेरी में पूर्व छात्र परिषद का हुआ गठन

लालढांग

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी हरिद्वार में आई० क्यू० ए० सी० के तत्वावधान में पूर्व छात्र परिषद का गठन किया गया । आज के कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम के द्वारा माँ शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात पूर्व छात्र छात्राओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय में आए सभी पूर्व छात्र छात्राओं ने अपना परिचय दिया एवं महाविद्यालय में शिक्षा के समय के अपने अनुभवों को साझा किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की पूर्व छात्र परिषद का गठन किया गया। पूर्व छात्र परिषद में अध्यक्ष पद पर श्री गुलफाम, उपाध्यक्ष पद कु० हिमानी, सचिव पर नवनीत एवं कोषाध्यक्ष पद पिंकी सर्वसम्मति से चुने गए तथा आंचल एवं सपना को सदस्य के रूप में चुना गया।

 

महाविद्यालय की पूर्व छात्र परिषद के चुने गए सभी पदाधिकारियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ० कुलदीप चौधरी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार से पूर्व छात्र परिषद महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोगी प्रदान करती है। पूर्व छात्र गुलफ़ाम ने महाविद्यालय में विगत तीन वर्षों के अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए और बताया किस प्रकार से महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं का प्राध्यापकों के द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

पूर्व छात्र परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष कु० हिमानी ने भी अपने शिक्षा के समय के अनुभव साझा किए और कहा कि महाविद्यालय के प्राध्यापकों का आशीर्वाद हम सभी छात्र छात्राओं पर ऐसे ही बना रहे ऐसी हम आशा करते हैं।

 

प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा कहा कि आप सभी छात्र छात्राएँ भविष्य में भी महाविद्यालय से जुड़े रहेंगे एवं महाविद्यालय के विकास में सहयोग करते रहेंगे एवं प्राचार्य महोदया ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ कुलदीप चौधरी के द्वारा मंच का संचालन किया गया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो० सतेंद्र कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ सुनील कुमार,डॉ अरविन्द वर्मा,डॉ देशराज सिंह, डॉ विनोद उनियाल, डॉ सुनीता बिष्ट, कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज आदि उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्यामपुर पुलिस ने बाबा पर जानलेवा हमले की आरोपी फरार महिला को किया गिरफ्तार 

श्यामपुर पुलिस ने बाबा पर जानलेवा हमले की आरोपी फरार महिला को किया गिरफ्तार श्याम पुर/हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!