महाविद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ केअध्यक्ष बने नरेश कुमार
लालढांग
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। महाविद्यालय की अभिभावक- शिक्षक संघ समिति के संयोजक डॉ० कुलदीप चौधरी ने महाविद्यालय में आये अभिभावकों का परिचय प्राप्त कर बैज लगाकर स्वागत किया।
अभिभावक-शिक्षक संघ के संयोजक डॉ० कुलदीप चौधरी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने वर्तमान में नई शिक्षा नीति से संबंधित आवश्यक बिन्दुओं को अभिभावकों के समक्ष रखा। उन्होंने महाविद्यालय में चल रही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की 75% उपस्थिति एवं पठन-पाठन आदि विषय पर वार्ता की। प्राचार्य ने अपने संबोधन में जनजातीय गौरव श्री बिरसा मुंडा को नमन किया एवं छात्र छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु अभिभावक शिक्षक के मध्य के अंतर संबंधों को आवश्यक बताया। अभिभावक-शिक्षक संघ समिति ने सर्वसम्मति से श्री नरेश कुमार को अध्यक्ष एवं श्री चंद्रमोहन को उपाध्यक्ष चुना गया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ कुलदीप चौधरी के द्वारा मंच का संचालन किया गया।अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को महाविद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीएवं यह आशा व्यक्त की, कि अभिभावक -शिक्षक संघ महाविद्यालय की प्रगति में पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।
महाविद्यालय के प्रो० सतेंद्र कुमार, डॉ सुनील कुमार,डॉ अरविन्द वर्मा,डॉ देशराज सिंह, डॉ सुनीता बिष्ट, अनोद कुमार शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज आदि उपस्थित रहे।
Must Read

महाविद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ केअध्यक्ष बने नरेश कुमार


