महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा आज से श्यामपुर का मुख्य चौराहा

Must Read

महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा आज से श्यामपुर का मुख्य चौराहा

महाराणा प्रताप के नाम से रखा श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम, स्वामी यतीश्वरानंद ने किया उद्घाटन

— पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने महाराणा प्रताप के बलिदान को बताते हुए युवाओं के साथ हर वर्ग के बताए प्रेरणास्रोत 

हरिद्वार/ श्यामपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखवाते हुए ग्राम प्रधान के साथ वहां के निवासियों के साथ बोर्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चौक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखे जाने से उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा।

श्यामपुर के ग्राम प्रधान योगेश चौहान के प्रस्ताव पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अथक प्रयास से ग्राम श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखा गया। जिसका बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम प्रधान योगेश चौहान के साथ मिलकर बोर्ड का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने किसी की अधीनता स्वीकार नहीं की, बल्कि युद्ध लड़कर अनेकों सालों तक संघर्ष की गाथा लिखी। उनके बलिदान और साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी उनका नाम लेते समय युवा साहस से भर जाता है। उन्होंने कहा कि अधीनता के खिलाफ आवाज उठाते हुए हल्टी घाटी का युद्ध लड़ा। उन्होंने महलों को छोड़कर जंगलों में रहकर अपनी सेना तैयार की और फिर से संघर्ष किया। उनके अदम्य साहस के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। इस मौके पर आर्यनगर के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, महामंत्री सुनील पाल, सरीता अमोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, विकास चौहान, विजय चौहान, धर्मेंद्र चौहान, सरदार चंचल सिंह, पवन पंत, अशोक कुमार, जितेंद्र पोखरियाल, विनोद पोखरियाल, प्रमोद पाल आदि शामिल हुए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

श्री कृष्णजन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया 

श्री कृष्णजन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया  लालढांग लालढांग क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!