पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड देहरादून के जिलाध्यक्ष मदन उपाध्याय व महासचिव श्रीमती रितु बने।
देहरादून।
पर्वतीय पत्रकार महासंघ की देहरादून जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरु वार को आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार महासंघ के प्रदेश के पदाधिकारीयो सहित जिले के पत्रकारों ने प्रतिभाग किया बैठक में सर्वसम्मति से बालेश बावनिया एवं सुशील त्यागी को चुनाव अधिकारी बनाया गया।
बैठक में देहरादून राजधानी इकाई की जिला कार्यकारिणी की घोषणा चुनाव अधिकारी बालेश बावनिया एवं सुशील त्यागी द्वारा की गई। सर्वसम्मति से मदन उपाध्याय को जिला अध्यक्ष एवं श्रीमती रितु को जिला महामंत्री चुना गया। श्रीमती सुनीता पंवार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।जिला कार्यकारिणी में प्रकाश चंद नौटियाल उपाध्यक्ष, अरुण दीक्षित को संयुक्त सचिव तथा मानस पसबोला को सचिव पद पर चुना गया। इसके अतिरिक्त मनमोहन आहूजा को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में यश पसबोला, नीरज उनियाल, कुमारी इंदिरा, गंगेश्वरी सेमवाल, हरिराज सिंह एवं विकास कुमार को चुना गया।चुनाव अधिकारियों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
बैठक में प्रदेश महामंत्री अरुण कुमार मोगा में नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी तथा नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी में विश्वास जताते हुए कहा कि जिलाकार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
प्रदेश महामंत्री ने बताया नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 4 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों से पत्रकार प्रतिभाग करने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं इससे पूर्व 3 जनवरी 2026 को सायं 7 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।
पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड देहरादून के जिलाध्यक्ष मदन उपाध्याय व महासचिव श्रीमती रितु बने।
Must Read