नजर हसन अंसारी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता कि ग्रहण
लालढांग
लालढांग निवासी व कांग्रेस नेता नजर हसन अंसारी ने कांग्रेस छोड़कर बुधवार को माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद जी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर नजर हसन अंसारी ने कहा कि माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी की विकास वादी सोच और हर समय जनता के बीच रहकर मदद करना आदि से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, और आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में अपने समुदाय में पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करुंगा। इस मौके पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
Must Read




