थाना श्यामपुर में थाना दिवस का हुआ आयोजन ।

श्यामपुर हरिद्वार माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखण्ड के आदेश के अनुपालन में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थाना/चौकियो में आने वाले आम जनमानस की शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुये आम जनमानस की समस्याओ की सुनवाई एवं निराकरण हेतु प्रत्येक माह में 01 बार “थाना दिवस” आयोजित करने के आदेश के अनुपालन में श्री मान पंकजगैरोला पुलिस अधीक्षक नगर महोदय वश्रीमान शिशु पाल सिंह नेगी क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में आज थाना श्यामपुर में *“थाना दिवस”* का आयोजन किया गया ।

थाना श्यामपुर पर आयोजित थाना दिवस के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना श्यामपुर में उपस्थित आम जनता से प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओ को सुनकर उनका मौके पर ही जाँच अधिकारी को बुलाकर निस्तारण किया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । उक्त थाना दिवस के अवसर पर कुल *15 शिकायतें* प्राप्त हुई है जिसमें महोदय द्वारा एक अभियोग पंजीकरण के अलावा अन्य विधिक कार्यवाही के आदेश दिए गए है।
इसके अलावा आमजन को साइबर से संबंधित शिकायत,गांव के लोगो को digital arrest और साइबर फ्रॉड के संबंध में लोगों को बताया उससे कैसे बचा जा सकता है, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में व्यापक सहयोग करने की अपील की है।
थाना दिवस पर SSI मनोज रावत चौकी प्रभारी चण्डीघाट देवेंद्र तोमर एंव समस्त उ0नि0गण /अपरउ0नि0गण आदि उपस्थित रहे ।




